{"_id":"64b0d10d048fdc78c309bad1","slug":"five-people-died-due-to-lightning-in-gorakhpur-basti-division-2023-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर-बस्ती मंडल में आसमान से बरपा कहर, बिजली गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर-बस्ती मंडल में आसमान से बरपा कहर, बिजली गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Fri, 14 Jul 2023 10:51 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर/बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर/बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:51 AM IST
सार
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र उडवलिया में खेत में सिंचाई के लिए फैलाई गई पाइप को समेटते समय बिजली गिरने से किसान राम भवन उर्फ भाटू गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें सीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने से दो की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर और बस्ती मंडल में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। बारिश के दौरान विभिन्न कार्य करते समय बिजली गिरने से सिद्धार्थनगर में दो और बस्ती, संतकबीरनगर और महराजगंज में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के खेसरहा और बांसी थाना क्षेत्र में सुबह खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से एक महिला और एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक युवती झुलस गई। खेसरहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव में सुबह 6:30 बजे बिजली गिरने से मेहरून्निसा (56) पत्नी तसौवर हुसैन की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी फातिमा खातून (21) झुलस गई। उधर, बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा गांव के सिवान में खेत में धान की रोपाई कर रहे धर्मदेव (35) की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
महराजगंज के धानी क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई निवासी जुगुल सहानी (50) की बिजली गिरने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर वह काम से खेत में जा रहे थे, तभी बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी बाजार ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक प्रकाश चंद चौधरी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही जुगुल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बारिश ने रात में उड़ाई 40 हजार घरों की बिजली, सुबह पानी के संकट से जूझे लोग
संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली निवासी 16 वर्षीय शिवम की बिजली गिरने से मौत हो गई। वह गांव के सिवान में धान की रोपाई के लिए खेत में मेड़बंदी कर रहे थे। तभी बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि किशोर के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें: गांव से आए, मेडिकल कॉलेज के पास ठेले लगाए, मरीज बेचकर बन गए आलीशान बंगलों के मालिक
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र उडवलिया में खेत में सिंचाई के लिए फैलाई गई पाइप को समेटते समय बिजली गिरने से 51 वर्षीय किसान राम भवन उर्फ भाटू गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें सीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राम भवन ग्राम पंचायत सूरतगढ़ के रहने वाले थे।
भानपुर के एसडीएम आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार, कानूनगो एवं हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया। शासन से मिलने वाली मदद पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी।