{"_id":"652e2c8c84b25419cd0f9a93","slug":"five-new-cases-of-dengue-found-in-gorakhpur-city-larvae-found-in-11-houses-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर शहर में मिले डेंगू के पांच नए मामले, 11 घरों में मिले लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर शहर में मिले डेंगू के पांच नए मामले, 11 घरों में मिले लार्वा
Tue, 17 Oct 2023 12:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
डेंगू रोगियों की संख्या अब 193 हो गई है। इसमें 140 शहर के और 53 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इसके अलावा 11 घरों में मच्छर के लार्वा पाए गए हैं। जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड पिछले एक सप्ताह से फुल है। हर दिन जितने मरीजों को छुट्टी मिलती है, उतने ही भर्ती हो जा रहे हैं।
जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि संक्रमिताें में पिपरापुर का एक युवक व रकाबगंज की एक महिला के अलावा बेलघाट, चौरीचौरा व जंगल सालिकराम के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। सोमवार को 11 लोगों के घरों में मच्छरों के लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।