{"_id":"632c10cda8a14019d10c9ac5","slug":"five-more-cases-against-those-who-commit-fraud-in-name-of-army-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सेना में नौकरी के नाम पर जालसाजी करने वालों पर पांच और केस, मंगलवार को भेजा था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सेना में नौकरी के नाम पर जालसाजी करने वालों पर पांच और केस, मंगलवार को भेजा था जेल
Thu, 22 Sep 2022 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:07 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले में जितनी भी तहरीर आएंगी, सभी पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में नौकरी के नाम पर युवाओं से जालसाजी करने वाले गिरोह के सदस्यों पर पांच और केस दर्ज किया गया है। एसएसपी के आदेश पर नन्हें और उसके साथियों के खिलाफ सहजनवां, खजनी, गुलरिहा व हरपुर बुदहट थाने में अलग-अलग केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सिकरीगंज पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी नन्हें को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के अलावा राज्य के अन्य जिले व बिहार, झारखंड के युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सिकरीगंज के रजवल गांव निवासी नन्हेलाल यादव अन्य साथियों के साथ जालसाजी करता था। सहजनवां के तिवरान गांव निवासी महेश चौधरी व विकास ने दिए तहरीर में लिखा है कि नन्हे यादव ने दोनों से आठ-आठ लाख रुपये लिए थे। नौकरी के नाम पर रुपये लेने के बाद यह लोग राजस्थान भी लेकर गए थे।
विज्ञापन
इसके पहले 18 जून को तिवरान गांव के मनोज चौधरी ने केस दर्ज कराया था। गुलरिहा के जैनपुर गांव निवासी संदीप यादव ने गुलरिहा में केस दर्ज कराया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले में जितनी भी तहरीर आएंगी, सभी पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।