फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five members of BJP and one member of SP elected unopposed in Municipal Corporation Executive

Gorakhpur News: नगर निगम कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गए भाजपा के पांच और सपा के एक सदस्य

Thu, 15 Aug 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 15 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Five members of BJP and one member of SP elected unopposed in Municipal Corporation Executive
छह पार्षदों ने ही कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन के लिए किया नामांकन
विज्ञापन

सपा ने घोषित किए थे तीन नाम, एक ने ही किया नामांकन
अब कार्यकारिणी समिति में भाजपा के 10 और सपा के हैं दो सदस्य


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्य बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। बोर्ड की आठवीं बैठक में इनका निर्वाचन हुआ। इसमें भाजपा से पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, सरवन पटेल, सरोज पासवान, पवन त्रिपाठी और छोटे लाल गुप्ता एवं समाजवादी पार्टी से रमेश यादव शामिल हैं।
सपा ने दो दिन पहले रमेश यादव, चंद्रभान प्रजापति व शहाब अंसारी का नाम घोषित किया था, लेकिन बुधवार को निर्वाचन से पहले ही भाजपा और सपा के पार्षदों में आपसी सहमति बन गई। लिहाजा भाजपा से पांच और सपा से केवल रमेश यादव ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही निगम सदन की कार्यकारिणी समिति में भाजपा सदस्यों की संख्या नौ से बढ़कर 10 और सपा के सदस्यों की संख्या तीन से घट कर केवल दो रह गई।
विज्ञापन

12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से लॉटरी के जरिए भाजपा से देवेंद्र गौड़ पिंटू, रणंजय सिंह जुगनू, मनु जायसवाल, विश्वजीत त्रिपाठी, आनंद वर्धन और सपा से विजेंद्र बाहर हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर दो बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। 2:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच हुई तो सभी नामांकन वैध पाए गए। 3:30 बजे तक नामांकन वापसी का वक्त था, लेकिन सर्वानुमति से 3:13 बजे ही सभी की सहमति से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए बैठक समाप्त करने की घोषणा की।



मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाणपत्र भी सौंप दिया। उधर, पार्षदों ने माल्यार्पण कर सभी निर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया।
-
आधे घंटे पहले साफ हुई स्थिति
सपा ने पहले ही अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए थे, लेकिन सभी को भाजपा की ओर से नाम घोषित होेने का इंतजार था। बुधवार दोपहर दो बजे से सदन की बैठक शुरू होनी थी। इसके आधे घंटे पहले सभी को पता चला कि भाजपा से कौन नामांकन करेगा। चुनाव की नौबत न आए इसलिए भाजपा अपने सदस्यों को रात भर सहेजने में जुटी रही। उधर क्राॅस वोटिंग की स्थित नहीं बनी तो सपा ने भी सरेंडर कर दिया। असल में एक पद पर जीत के लिए 13 से 14 सदस्यों का समर्थन चाहिए। ऐसे में सदन में 18 सदस्यों वाली सपा के लिए एक पद पर कोई संशय नहीं था। सपा की ओर से अकेले रमेश यादव और भाजपा की ओर से ऋषि मोहन वर्मा, पवन त्रिपाठी, सरवन पटेल, छोटे लाल और सरोज पासवान ने नामांकन दाखिल किया।
-
ये है नई कार्यकारिणी
नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में अब भाजपा से उपसभापति धर्मदेव चौहान, अजय राय, मनोज निषाद, अजय ओझा, रविंद्र सिंह सैंथवार, पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, पवन त्रिपाठी, सरवन पटेल, छोटे लाल, सरोज पासवान और सपा से जुबेर अंसारी एवं रमेश यादव शामिल हैं।

तीसरी बार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए ऋषि मोहन

गोरखपुर। पूर्व उपसभापति और पार्षद पद के निवर्तमान उपनेता ऋषि मोहन वर्मा तीसरी बार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। वह 2006 से लगातार पार्षद हैं। इस बीच सिर्फ 2012 में उनकी माता पार्षद निर्वाचित हुई थीं। ऋषि मोहन 2017 में पहली बार कार्यकारिणी समिति का हिस्सा बने इसके बाद 2021 और अब फिर तीसरी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed