फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five member team will investigate railway recruitment exam

दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित: रेलवे भर्ती परीक्षा की जांच करेगी पांच सदस्यीय टीम, 16 फरवरी तक अभ्यर्थी भेज सकते हैं आपत्तियां

Fri, 28 Jan 2022 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jan 2022 12:17 PM IST
सार

हाई पॉवर कमेटी जांच कर चार मार्च तक देगी अपनी सिफारिश, परिणाम से नाराज अभ्यर्थियों ने रेल संपत्तियों को बनाया था निशाना।

विज्ञापन
Five member team will investigate railway recruitment exam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के तहत विभिन्न श्रेणी में भर्ती के लिए हुई पहले चरण की परीक्षा की जांच पांच सदस्यीय टीम करेगी। पहले चरण की परीक्षा का परिणाम आने के बाद कई राज्यों में अभ्यर्थियों के बवाल को देख, रेल मंत्रालय ने हाई पावर कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


16 फरवरी तक अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां rrbcommittee@railnet.gov.in पर भेज सकते हैं। इन आपत्तियों की जांच कर समिति अपनी सिफारिश चार मार्च तक देगी। यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15 फरवरी, 2022 से प्रारंभ होने वाली द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं 23 फरवरी, 2022 से प्रारंभ होने वाली प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सभी रेलवे भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अभ्यर्थियों के परिवादों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करें। उन्हें संकलित करने के बाद कमेटी को भेजें।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक स्टेशन मास्टर, गार्ड, सीनियर कॉमर्शियल क्लर्क, जूनियर एकाउंट्स असिसटेंट आदि के 35,281 पदों पर भर्ती की जा रही है। नियमानुसार रिक्तियों की 20 गुना अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिये शार्ट लिस्ट किया गया है। नियमानुसार स्नातक अभ्यर्थी सभी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि, 10+2 शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी केवल 10+2 के लिए अधिसूचित रिक्तियों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जांच के लिए बनी पांच सदस्यीय कमेटी

रेल मंत्रालय ने जांच के लिए पांच सदस्यीय हाई पावर कमेटी गठित की है। कमेटी के अध्यक्ष रेलवे बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध) दीपक पीटर, सदस्य सचिव स्थापना (रेल भर्ती बोर्ड), रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक राजीव गांधी हैं। इसके अलावा पश्चिम रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) आदित्य कुमार, रेलवे भर्ती बोर्ड, चेन्नई के अध्यक्ष जगदीश अलगर तथा रेलवे भर्ती बोर्ड, भोपाल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता समिति के सदस्य हैं।

गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड ने 1,298 पद के लिए कराई थी परीक्षा

पूर्वोत्तर रेलवे, रायबरेली माडर्न कोच फैक्ट्री व रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन, लखनऊ में 13 नॉन टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी में 1,298 पद के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर ने परीक्षा कराई थी। 19 जनवरी को रेलवे भर्ती बोर्ड ने प्रथम चरण की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। निर्धारित पद के सापेक्ष 20 गुना अधिक कुल 25,960 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया गया था, जिन्हें दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया गया था। अब यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती के लिए जनवरी 2019 से प्रक्रिया चल रही है।

हाई अलर्ट पर सभी रेलवे स्टेशन

रेलवे भर्ती परीक्षा परिणाम आने के बाद देश भर में हो रहे हंगामे को देखते हुए रेलवे ने अपने स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है। रेलवे स्टेशन और पटरियों की निगरानी के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गोरखपुर जंक्शन, डोमिनगढ़, कुसम्ही, कैंट, नकहा स्टेशन पर आरपीएफ की विशेष टीमें लगाई गई हैं। असिस्टेंट कमांडेंट आरवी सिंह ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन और आसपास के छोटे स्टेशनों तथा रेल पटरियों के किनारे आरपीएफ के डेढ़ सौ जवान निगरानी में लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा जीआरपी और सिविल पुलिस भी रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में निगरानी बनाए रखेगी। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि हमारी कोशिश है कि रेलवे स्टेशन परिसर में सिर्फ यात्री ही प्रवेश कर सकें। जरूरत पड़ी तो इसके लिए टिकट की चेकिंग भी कराई जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed