{"_id":"61f3917b05a0e34442495710","slug":"five-member-team-will-investigate-railway-recruitment-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित: रेलवे भर्ती परीक्षा की जांच करेगी पांच सदस्यीय टीम, 16 फरवरी तक अभ्यर्थी भेज सकते हैं आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित: रेलवे भर्ती परीक्षा की जांच करेगी पांच सदस्यीय टीम, 16 फरवरी तक अभ्यर्थी भेज सकते हैं आपत्तियां
Fri, 28 Jan 2022 12:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:17 PM IST
सार
हाई पॉवर कमेटी जांच कर चार मार्च तक देगी अपनी सिफारिश, परिणाम से नाराज अभ्यर्थियों ने रेल संपत्तियों को बनाया था निशाना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के तहत विभिन्न श्रेणी में भर्ती के लिए हुई पहले चरण की परीक्षा की जांच पांच सदस्यीय टीम करेगी। पहले चरण की परीक्षा का परिणाम आने के बाद कई राज्यों में अभ्यर्थियों के बवाल को देख, रेल मंत्रालय ने हाई पावर कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
16 फरवरी तक अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां rrbcommittee@railnet.gov.in पर भेज सकते हैं। इन आपत्तियों की जांच कर समिति अपनी सिफारिश चार मार्च तक देगी। यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15 फरवरी, 2022 से प्रारंभ होने वाली द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं 23 फरवरी, 2022 से प्रारंभ होने वाली प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सभी रेलवे भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अभ्यर्थियों के परिवादों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करें। उन्हें संकलित करने के बाद कमेटी को भेजें।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक स्टेशन मास्टर, गार्ड, सीनियर कॉमर्शियल क्लर्क, जूनियर एकाउंट्स असिसटेंट आदि के 35,281 पदों पर भर्ती की जा रही है। नियमानुसार रिक्तियों की 20 गुना अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिये शार्ट लिस्ट किया गया है। नियमानुसार स्नातक अभ्यर्थी सभी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि, 10+2 शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी केवल 10+2 के लिए अधिसूचित रिक्तियों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन