फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five mafia property worth crores confiscated in Gorakhpur

गोरखपुर: पांच माफिया की करोड़ों की संपत्ति जब्त, एसएसपी बोले- 'नहीं बच पाएगा कोई भी बदमाश'

Fri, 09 Oct 2020 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Oct 2020 12:58 PM IST
सार

  • शाहपुर पुलिस वाहनों का रिकॉर्ड भी दुरुस्त कराकर करेगी कार्रवाई
  • माफिया की संपत्ति जब्त हो सके इसके लिए पुलिस को और बदमाशों की रिपोर्ट तैयार करने का आदेश

विज्ञापन
Five mafia property worth crores confiscated in Gorakhpur
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में माफिया की कमर तोड़ने के लिए पुलिस-प्रशासन की सख्ती और बढ़ेगी। पांच माफिया की करोड़ों रुपये के मकान, दुकान और जमीन को जब्त करने की कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट पर हो सकी है। वहीं सुधीर सिंह के मामले में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है, लेकिन वाहनों का ब्योरा गलत होने की वजह से उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल माफिया सुधीर सिंह के नाम जमीन व अन्य संपत्ति चिंहित कर ली गई है। शीघ्र ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा राजेश निषाद की करीब 40 लाख की संपत्ति, जिसमें मकान, टैक्ट्रर आदि शामिल है। मोतीचंद, संतोष गैंग की एक करोड़ की संपत्ति, कोतवाली पुलिस ने मोनू प्रजापति की डेढ़ लाख की संपत्ति, गणेश गौड़ का लाखों रुपये का मकान और वाहन को जब्त कर लिया था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि माफियाओं के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रहेगी। कोई भी बदमाश बच नहीं पाएगा।

विज्ञापन

गोरखपुर रेंज में 39 बदमाशों की संपत्ति हो चुकी है जब्त

बदमाशों के अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के शासन के आदेश पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्रवाई चल रही है। गोरखपुर रेंज के चारों जिले (गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया) में अब तक 39 बदमाशों की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।  

जानकारी के मुताबिक, देवरिया में दस, कुशीनगर में 16, महराजगंज में सात और गोरखपुर में छह बदमाशों की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। रेंज में सर्वाधिक कार्रवाई कुशीनगर में सामने आई है। इसके अलावा अन्य जिलों में कई फाइलों पर अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed