फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five found corona positive including one elderly in Gorakhpur

गोरखपुर में एक बुजुर्ग समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 278

Thu, 25 Jun 2020 11:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Five found corona positive including one elderly in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक शहर के खूनीपुर, एक धर्मपुर और तीन ब्रह्मपुर के निवासी हैं। खूनीपुर के जिस व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है।

विज्ञापन


वह मौजूदा समय में बीआरडी में भर्ती है। इन मरीजों के मिलने के बाद से जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 278 हो गई है। इनमें 185 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 11 की मौत हो चुकी है। 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खूनीपुर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को लीवर में सूजन था। इसके बाद परिजन इलाज के लिए बीआरडी लेकर गए थे। जहां पर मंगलवार को उनका नमूना लिया गया था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में अब विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिजनों को भी नमूना लेकर जांच के लिए बीआरडी भेजा जाएगा। इसके अलावा बीआरडी में इलाज करने वाले डॉक्टरों और कर्मियों के भी नमूने लेने की बात कही जा रही है। वहीं शहर के धर्मपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति पूर्व में संक्रमित मिले रेल कर्मी के परिवार के हैं। इनके परिवार के एक लोग पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

ब्रह्मपुर के बोहाबार निवासी 35 वर्षीय युवक बंगलौर से 21 जून को आया था। जबकि उसी क्षेत्र के लालपुर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति गुजरात से 20 जून और रामपुरा का 24 वर्षीय युवक 21 जून को विदेश से लौटा है। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर इनके नमूने लिए गए थे।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों को रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने पॉजिटिव मरीजों के गांव और मोहल्ले को सैनिटाइज कराते हुए सील करने का निर्देश दे दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है। इनके परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed