फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five died and 274 new corona positive got in gorakhpur

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 274 मिले नए मरीज

Sat, 22 Aug 2020 01:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
five died and 274 new corona positive got in gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : File
गोरखपुर जिले में 24 घंटे में कोरोना के 274 नए मरीज मिले हैं। पांच मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 6726 हो गई है। इनमें 3931 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीज 2695 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फातिमा अस्पताल के निदेशक ने एहतियात के तौर पर अपनी जांच कराई थी। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व भी फातिमा अस्पताल के कई डॉक्टर और कर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से कई ठीक हो चुके हैं, जबकि कइयों का इलाज अभी भी चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों के अलावा सात कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। रेलवे हॉस्पिटल के सात कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

शहर में सबसे अधिक मरीज शाहपुर इलाके में मिले

शहर में 134 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोरखनाथ 24, राजघाट नौ, तिवारीपुर पांच, कैंट 22, कोतवाली आठ, रामगढ़ ताल इलाके में 11, चिलुआताल क्षेत्र में तीन, गुलरिहा में सात मरीज मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 104 संक्रमित पाए गए हैं।

इनमें भटहट चार, बांसगांव 11, गगहा दो, कैंपियरगंज चार, खजनी चार, चरगांवा 30, गोला छह, कौड़ीराम तीन, खोराबार 18, सरदारनगर सात, पिपरौली सात, उरुवा एक, ब्रह्मपुर एक, चौरीचौरा और पिपराचइ में दो-दो मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 36 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

रेलवे के नौ कर्मी समेत 17 पॉजिटिव मिले

रेलवे के चीफ लोको इंस्पेक्टर समेत नौ कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्मियों के अलग-अलग परिवारों के आठ और लोग संक्रमित मिले हैं। सभी लोग होम आइसोलेट हैं। इससे पूर्व भी रेल डाक सेवा के करीब 30 से अधिक कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं।  
 
चार की मेडिकल कॉलेज तो एक की टीबी अस्पताल में मौत
जिले में पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत हो गई। खजनी के आशापार की रहने वाली 30 वर्षीय महिला, बरगदवा के 50 वर्षीय व्यक्ति और कुसम्ही बाजार के 67 वर्षीय बुजुर्ग और मोगलहा के 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई। मानीराम के रहने वाले 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत 100 बेड टीबी अस्पताल में हुई है। बताया जा रहा है कि सबको पहले से शुगर सहित अन्य बीमारियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed