{"_id":"6178e407bf4c1479fe5ca7d2","slug":"five-dengue-patients-admitted-to-district-hospital-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में डेंगू का डंक: जिला अस्पताल में पांच नए मरीज भर्ती, सभी की स्थिति खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में डेंगू का डंक: जिला अस्पताल में पांच नए मरीज भर्ती, सभी की स्थिति खतरे से बाहर
Wed, 27 Oct 2021 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में पांच नए मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इन मरीजों में केवल एक मरीज की ट्रैवेल हिस्ट्री है।
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों में शाहपुर का 19 वर्ष का एक युवक है, उसकी किराने की दुकान है। तेज बुखार की वजह से उसका प्लेटलेट काउंट काफी गिर गया। इस वजह से वह डेंगू वार्ड में बेहोश हो गया था। डॉक्टरों ने उसे 24 घंटे विशेष निगरानी में रखा। इसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। चौरीचौरा निवासी महिला भी डेंगू से पीड़ित है। परिजन पहले उसे निजी अस्पताल में ले गए थे, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महिला के शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा तेजी से कम हो रही थी। अब उनकी हालत बेहतर है। राजस्थान के बीकानेर के निजी कंपनी में काम करने वाले चिलुआताल निवासी युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। परिजनों ने उन्हें बीकानेर से बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा अन्य डेंगू पीड़ित मरीजों की उम्र 20 से 35 वर्ष है। एक महिला भर्ती हैं जिसकी उम्र 45 साल है।
विज्ञापन
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में डेंगू मरीजों को कोई परेशानी न हो इस कारण उनके वार्ड अलग कर दिए गए हैं। वार्ड में मच्छरदानी से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की गईं हैं।
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में डेंगू की पर्याप्त दवाएं हैं। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।