फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five day Buddha to Kabir journey begins today from gorakhpur

गोरखपुर: आज से शुरू होगी पांच दिवसीय बुद्ध से कबीर तक यात्रा, बच्चों और युवाओं तक पहुंचाना है बुद्ध, कबीर और गांधी के आदर्श

Tue, 16 Mar 2021 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Mar 2021 11:12 AM IST
सार

  • यात्रा के दौरान विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
  • बुद्ध, कबीर और गांधी के व्यक्तित्व और उनके आदर्शों से बच्चे और युवा प्रेरणा ले सकें

विज्ञापन
Five day Buddha to Kabir journey begins today from gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुद्ध, कबीर और गांधी के व्यक्तित्व और उनके आदर्शों से बच्चे और युवा प्रेरणा ले सकें, इसके लिए ‘बुद्ध से कबीर तक’ ट्रस्ट की ओर से 16 से 20 मार्च तक ‘बुद्ध से कबीर तक’ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान शहर से लेकर गांवों तक के स्कूलों, कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को पार्क रोड स्थित होटल क्लार्क इन में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के संरक्षक गुजरात के डीजीपी डॉ. विनोद मल्ल ने दीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों तक चलने वाली बुद्ध से कबीर तक की यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ संत कबीरनगर और महराजगंज के अलग-अलग संस्थानों में आयोजित होगी। बताया कि 16 से 20 मार्च तक होने वाली इस यात्रा की शुरुआत मंगलवार को कौड़ीराम से होगी। कौड़ीराम से शुरू होकर यात्रा दोपहर 12:30 बजे शहर के सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन में पहुंचेगी। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


शाम छह बजे यात्रा मुंशी प्रेमचंद पार्क में पहुंचेगी। यहां सांस्कृतिक संध्या एवं लघु चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दूसरे दिन नौसड़ चौराहे से पदयात्रा शुरू होगी जो गीडा स्थित बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में पहुंचेगी। फिर खलीलाबाद में ब्लूमिंग बर्ड्स एकेडमी से मेंहदावल चौराहा होते हुए यात्रा कबीर स्थली मगहर के लिए प्रस्थान करेगी। कबीर स्थली मगहर के कार्यक्रम के पश्चात यात्रा गीडा में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन यात्रा उरुवा बाजार, गोला बाजार, डंडवा, बांसगांव में होगी। चौथे दिन की यात्रा महराजगंज जिले में की जाएगी। 20 मार्च को शहर में प्रमुख स्थानों पर पद यात्रा के साथ शाम शिवशक्ति लॉन तारामंडल रोड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी के साथ यात्रा का समापन होगा। बुद्ध से कबीर तक यात्रा के प्रभारी एस ए रहमान ने बताया कि पांच दिनों तक यह यात्रा अपने उद्देश्यों के साथ जगह-जगह पहुंचेगी और खासकर युवाओं को भारत के संवैधानिक राष्ट्रवाद के विचारों से प्रेरित करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान संस्था की समन्वयक देवयानी, शैलेंद्र कबीर, शाहबाज आलम, मनोज सिंह मौजूद रहे।


थीम सांग व स्मारिका का हुआ विमोचन
प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. विनोद मल्ल और अनुराधा द्वारा यात्रा की स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान डॉ. मल्ल ने बताया कि इस स्मारिका में माध्यम से संस्था के उदेश्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस दौरान यात्रा का थीम सांग ‘इस जहां से उस जहां तक इस जमीं से आसमां तक जाना है हमें बुद्ध से कबीर तक...’ लांच किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed