फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five crore rupees received for common effluent treatment plant

खुशखबर: कॉमन इंफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मिले पांच करोड़ रुपये, योजना के लिए शुरू हुई कवायद

Sat, 24 Sep 2022 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष के लिए गति शक्ति योजना के तहत 5 करोड़ रुपये मिले हैं। जल निगम को सीईटीपी का निर्माण करना है। उनके अफसरों को जरूरी औपचारिकता जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है। आगे गति शक्ति योजना से सहायता की उम्मीद है। सीईटीपी का काम जल्द शुरू होगा। फंड को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
Five crore rupees received for common effluent treatment plant
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में कॉमन इंफ्लूएट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के निर्माण को लेकर तेजी आ गई है। केंद्र से गति शक्ति योजना से वित्तीय वर्ष 2022-23 में पांच करोड़ रुपये की सहायता मिली है। शुक्रवार को गीडा प्रशासन के निर्देश पर जलनिगम के अधिकारियों ने योजना के लिए जरूरी औपचारिकता को पूरी करने की कवायद शुरू कर दी है। उम्मीद है कि नवंबर महीने से सीईटीपी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


गीडा के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही 93 करोड़ रुपये की लागत से 7.5 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट की मंजूरी मिल चुकी है। दरअसल, गीडा की स्थापना के 30 साल बाद भी सीईटीपी की स्थापना नहीं हो सकी है। इस वजह से गीडा के उद्योगों का पानी आमी नदी में जाता था। इसको लेकर आमी बचाओ मंच के संयोजक विश्वविजय सिंह ने काफी आंदोलन किया था। जिसके बाद एनजीटी ने गीडा की फैक्ट्रियों से निकलने वाले कचरे के शोधन के लिए सीईटीपी लगाने का आदेश जारी किया हुआ है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खपरैल का जर्जर मकान गिरा, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गति शक्ति योजना से पांच करोड़ रुपये की सहायता मिलने से योजना को रफ्तार मिल गई है। करीब 93 करोड़ से बनने वाले सीईटीपी का निर्माण जल निगम को करना है। इसके लिए जल निगम जरूरी औपचारिकता पूरी करने में जुटा है। गीडा प्रशासन के मुताबिक, सीईटीपी के संचालन के लिए स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जाएगा। दरअसल, यह एसपीवी एक तरह की कमेटी ही होती है, जो सीईटीपी के संचालन में आने वाले खर्च की रूपरेखा तैयार करेगी।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष के लिए गति शक्ति योजना के तहत 5 करोड़ रुपये मिले हैं। जल निगम को सीईटीपी का निर्माण करना है। उनके अफसरों को जरूरी औपचारिकता जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है। आगे गति शक्ति योजना से सहायता की उम्मीद है। सीईटीपी का काम जल्द शुरू होगा। फंड को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed