फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five chickens found dead in Kushinagar

कुशीनगर में एक साथ मरी मिली पांच मुर्गियां, अब लोगों को सता रही इस बात की चिंता

Wed, 20 Jan 2021 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Five chickens found dead in Kushinagar
मौके पर जांच करते पशुपालन विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विकासखंड कप्तानगंज के गांव खभराभार में बुधवार को पांच मुर्गियां मर गईं। इस गांव में घर में पाली गई मुर्गियों के मरने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर सैंपल लिया।
विज्ञापन


खभराभार गांव के अगली टोला निवासी ओमप्रकाश, पूर्णमासी, राजेश, राम नगीना, रमेश, मुखलाल आदि ने बताया कि उन लोगों ने अपने घरों में जो मुर्गियां पाल रखी हैं उनमें से कई मुर्गियों की पिछले पांच दिनों में मौत हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को भी पांच लोगों की मुर्गियों के मरने की खबर से लोग चिंतित हो गए। कुछ लोगों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए पशुपालन विभाग को इसकी खबर दी। इसकी सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मामले की जानकारी की। पशुपालन विभाग के लोगों ने बताया कि मुर्गियां ठंड की वजह से मर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम में पशुपालन विभाग के श्याम सुंदर, विनोद, निवर्तमान ग्राम प्रधान अवधेश साहनी, रामप्रवेश साहनी, सुनील साहनी, शेरू, भागी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed