फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five arrested including SP District President in Basti

बस्ती: सपा जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार, ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के लिए नामांकनपत्र खरीदने जा रहे थे सपाई

Wed, 07 Jul 2021 07:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 07:46 PM IST
सार

कलवारी थाने में धरना देने के आरोप में दर्ज किया गया मुकदमा, नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी के पास पुलिस ने पकड़ लिया।


 

विज्ञापन
Five arrested including SP District President in Basti
जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, कक्कू शुक्ल, नसीबुल्लाह, श्याम यादव प्रेम सागर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों को बहादुरपुर ब्लॉक पर सपा समर्थित उम्मीदवार के लिए पर्चा खरीदने जाते समय नगर थाने के बेलाड़ी के पास पुलिस ने पकड़ा।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायन उर्फ कक्कू शुक्ल पर मंगलवार को हमला करने के विरोध में कलवारी थाने में धरना देने के मामले में तब नया मोड़ तब आ गया, जब सपा जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हो गई।
विज्ञापन


बताया गया कि सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 27 नामजद और 175 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी को कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए, लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने, भय उत्पन्न करने, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट्स सहित अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर, कलवारी, कप्तानगंज समेत कई थानों की पुलिस के साथ सभी को कप्तानगंज थाने पर ले जाया गया। दोपहर करीब 11 बजे तक सपाइयों का जमावड़ा लगने लगा, जिन्हें पुलिस खदेड़ती रही। पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, पूर्व महासचिव बृजेश मिश्र आदि कुछ नेताओं ने जिलाध्यक्ष से मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी थाने के भीतर जाने से रोक दिया।


इस दौरान माहौल काफी गरम हो गया। बाद में सीओ कलवारी, सीओ हर्रैया, तहसीलदार सदर आदि अधिकारियों की मौजूदगी में सभी का कोरोना समेत अन्य चिकित्सीय जांच कराई गई। उसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन दाखिल कराने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed