{"_id":"622ed6912faf0830425a9d81","slug":"five-ambulances-will-be-available-for-pets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालकों के लिए अच्छी खबर: पालतू पशुओं के लिए मिलेगी पांच एंबुलेंस, एक फोन कॉल पर उपलब्ध होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालकों के लिए अच्छी खबर: पालतू पशुओं के लिए मिलेगी पांच एंबुलेंस, एक फोन कॉल पर उपलब्ध होगी सुविधा
Mon, 14 Mar 2022 11:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:15 AM IST
सार
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एंबुलेंस की सुविधा के लिए लखनऊ में मीटिंग हो चुकी है। सेवा शुरू होने से मवेशियों को इसका लाभ मिल सकेगा। निराश्रित मवेशियों का भी इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार, जिले के पशु पालकों को पांच एंबुलेंस देने जा रही है। यह 102, 108 जैसे नंबरों की तर्ज पर काम करेगा। इसके लिए डायल नंबर का निर्धारण जल्द ही होगा। पशुपालक, अपने बीमार मवेशियों की सूचना देकर इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक एंबुलेंस में एक संविदा के वेटरेनरी चिकित्सक, एक सहायक व एक चालक मौजूद रहेंगे। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। प्रत्येक एक लाख जानवर पर एक एंबुलेंस दी जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में पांच लाख 42 हजार पालतू गाय-भैंस हैं। इसलिए यहां पांच एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों के साथ पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव की बैठक भी हो चुकी है। इसमें बताया गया है कि सेवा शुरू होने से मवेशियों का आसानी से इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
एंबुलेंस में जानवरों के उपचार की पूरी व्यवस्था रहेगी। बावजूद इसके आराम नहीं मिलने पर हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से जानवरों को लादकर पशु अस्पतालों पर लाया जाएगा। वहां उनका उपचार होगा। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और इसके लिए लखनऊ में कॉल सेंटर बनाया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एंबुलेंस की सुविधा के लिए लखनऊ में मीटिंग हो चुकी है। सेवा शुरू होने से मवेशियों को इसका लाभ मिल सकेगा। निराश्रित मवेशियों का भी इलाज हो सकेगा।