फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five accused who attacked city panchayat president away from grip of police in gorakhpur

गोरखपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष पर हमला करने वाले पांच आरोपी पकड़ से दूर, विधायक की पहल पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 11 Nov 2021 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Nov 2021 01:17 PM IST
सार

क्षेत्रीय विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कैंपियरगंज पुलिस को सूचना देकर इस मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। पुलिस ने रात में ही छह लोगों रामनयन, अर्जुन, सीताराम, भग्गू, श्यामलाल व गंगा के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला व एससी-एसटी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Five accused who attacked city panchayat president away from grip of police in gorakhpur
सांसद रवि किशन ने घायल नगर पंचायत अध्यक्ष से कुशलक्षेम पूछा।। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर प्रथम गांव के मल्लाह टोला में सोमवार रात पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा जायसवाल व उनके सहयोगी पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पांच आरोपी अब तक फरार हैं। जबकि एक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने छह पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल लक्ष्मीपुर गांव में क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह के यहां मिलने गए थे। इसी गांव में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष की जेसीबी से एक खेत में सब्जी की कुछ फसल नष्ट होने के साथ ही शीशम के पेड़ में धक्का लग गया था। विवाद की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष भी अपने सहयोगी के साथ वहां पहुंचे। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके सहयोगी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत अध्यक्ष को कैंपियरगंज सीएचसी से इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कैंपियरगंज पुलिस को सूचना देकर इस मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। पुलिस ने रात में ही छह लोगों रामनयन, अर्जुन, सीताराम, भग्गू, श्यामलाल व गंगा के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला व एससी-एसटी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। देर रात तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में जमी रही। मौके से तीन लोगों को पकड़ा भी गया था लेकिन बाद में केवल एक आरोपी अर्जुन की गिरफ्तारी की गई। शेष दो लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को भी पुलिस ने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया। बुधवार को पुलिस ही छठ पूजा की सुरक्षा में व्यस्त हो गई, लिहाजा किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। थाना प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ल का दावा है कि पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। छठ पूजा में सुरक्षा व्यवस्था के चलते व्यस्तता रही। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
नगर पंचायत अध्यक्ष का कुशल क्षेम पूछने पहुंचे सांसद
हमले में घायल पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल एवं भाजपा के अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पासवान का हाल जानने बुधवार को सांसद रवि किशन उनके घर पहुंचे। इस दौरान सांसद ने इस मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास की बात कही। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला गंगा प्रसाद जायसवाल के घर पहुंचे। कुशल क्षेम पूछने के दौरान सांसद ने इस मामले में एसएसपी से वार्ता कर शीघ्र सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सांसद भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पासवान के घर बगहीभारी पहुंचकर उनका भी हालचाल लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जायसवाल (भोलू), हियुवा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, डॉ. सदानंद सिंह, अमित सिंह मोनू, जगदंबा अग्रहरी, अमित सिंह मोनू, सभासद गणेश मद्घेशिया, कमलेश वर्मा, अनिल अग्रहरी, आनंद भारती आदि मौजूद रहे।

 
ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा ज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष से मिलने पहुंचे सासंद रवि किशन को भाजपा पीपीगंज मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने पीपीगंज में इंटरसिटी एवं पनवेल एक्सप्रेस के ठहराव से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सांसद ने रेलमंत्री से वार्ता कर ट्रेन के ठहराव को स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान दिनेश यादव, रमाकांत यादव, जंगल कौड़िया मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी, राजेंद्र मद्घेशिया, अनिल मद्घेशिया, मुकुट मिश्रा, महेंद्र वर्मा, लालजी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed