{"_id":"69cc3c53c6e7ee89700b6339","slug":"fitness-check-of-school-vehicles-from-today-new-portal-also-implemented-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1275989-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, नया पोर्टल भी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, नया पोर्टल भी लागू
Wed, 01 Apr 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग से एक 15 अप्रैल तक विशेष फिटनेस अभियान चलाएगा। इस दौरान सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। जिन वाहनों में कमी मिलेगी, उन्हें तुरंत ठीक कराना होगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही एक अप्रैल से यूपी-आईएसवीएमपी पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है। इस पर सभी स्कूलों को अपने वाहनों का पूरा विवरण दर्ज करना होगा। इससे विभाग, प्रशासन और पुलिस सभी वाहनों की ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे। पोर्टल पर जानिए अपने बस के बारे में सुविधा भी दी गई है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की बस की जानकारी देख सकेंगे। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। विभाग ने साफ किया है कि अभियान के बाद भी बिना फिटनेस या नियमों के खिलाफ चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन