फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fish seller death in road accident

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत

Tue, 08 Dec 2020 05:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Fish seller death in road accident
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत
विज्ञापन

गौरी बाजार/रामलक्षन (देवरिया)। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर वनस्पति बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक मछली विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम जोगम के सबलगढ़ही टोला निवासी घरभरन निषाद (45) पुत्र जोखू मंगलवार को दोपहर में अपनी बाइक से रामलक्षन चौराहे पर खाद लेने गए थे। खाद खरीदने के बाद उसे बाइक पर रखकर घर के लिए निकले। वनस्पति बाजार के समीप वह किसी काम से रुके था, इसी बीच गौरी बाजार की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे वाहन का पता नहीं चल सका। आसपास के लोग आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलने पर पत्नी शीला देवी, पुत्र अजीत, अमित, दो पुत्रियां प्रीति, प्रियंका तथा अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घरभरन मछली बेंच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed