{"_id":"65437f8416927314ca002933","slug":"first-woman-general-manager-of-north-eastern-railway-assumes-charge-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्वोत्तर रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक ने कार्यभार किया ग्रहण, बोलीं- शिकायतों में कमी लाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्वोत्तर रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक ने कार्यभार किया ग्रहण, बोलीं- शिकायतों में कमी लाने की जरूरत
Thu, 02 Nov 2023 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Nov 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
जीएम रेलवे सौम्या माथुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। महाप्रबंधक ने सुरक्षा, समय पालन, कुशल ट्रेन संचालन एवं कर्मचारी कल्याण में सुधार के साथ ही चल रही विकास परियोजनाओं और अमृत स्टेशनों के कार्यों में तेजी लाने को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने यात्रियों की संतुष्टि के लिए जन शिकायतों में कमी लाने की आवश्यकता जताई।
सौम्या माथुर भारतीय रेल लेखा सेवा (आईआरएएस) के 1987 बैच की अफसर हैं। इनकी पहली नियुक्ति पश्चिम रेलवे के वडोदरा में हुई थी। रेलवे के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकीं नई जीएम की चर्चा मंडल रेल प्रबंधक जयपुर के रूप में कार्य के दौरान हुई। इन पर पूर्वोत्तर रेलवे के लंबे-चौड़े कार्यक्षेत्र में चलने वाली ट्रेनों की टाइमिंग सुधारने, स्टेशनों को नया लुक देने और कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे का गोरखपुर मुख्यालय पिछले दो महीने से सीबीआई और विजिलेंस जांच के चलते चर्चा में है। एक वरिष्ठ अफसर की गिरफ्तारी के साथ ही उनकी सेवानिवृत्ति तक हो चुकी है। नए जीएम पर इन सब विषम परिस्थितियों पर काबू पाते हुए एनईआर को नई दिशा में ले जाने की चुनौती होगी।