फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   first time in NER train ran on broad line in 1962

यूपी: पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार 1962 में बड़ी लाइन पर दौड़ी थी ट्रेन, नाम था मिथिला एक्सप्रेस

Mon, 07 Jun 2021 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Jun 2021 02:26 PM IST
सार

बरौनी-समस्तीपुर 51 किमी लंबी बड़ी लाइन पर दौड़ी थी मिथिला एक्सप्रेस, तत्कालीन रेलमंत्री जगजीवन राम ने दिखाई थी हरी झंडी।

विज्ञापन
first time in NER train ran on broad line in 1962
इन पटरियों पर दौड़ी थी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे में बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) बिछाने में काफी वक्त लग गया। 7 फरवरी 1962 में पहली ब्राड गेज लिंक सर्विस का शुभारंभ किया गया। बरौनी-समस्तीपुर 51 किमी लंबी बड़ी लाइन पर मिथिला एक्सप्रेस को सफलता पूर्वक दौड़ाया गया।
विज्ञापन


तत्कालीन रेलमंत्री जगजीवन राम ने एक समारोह में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था। ट्रेन को फूलों और धारियों से सजाया गया था और सैकड़ों लोगों को ले जाया गया था। रेल मंत्री ने कहा था कि बीजी लाइन का उद्घाटन बिहार राज्य में समृद्धि के एक नए युग का प्रतीक होगी
विज्ञापन


1973 में इंदिरा गांधी ने गोरखपुर में किया 600 किमी लंबी लाइन का उद्घाटन
गोरखपुर रेलवे के दस्तावेजों के मुताबिक 21 अप्रैल 1973 को गोरखपुर जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गोरखपुर होकर जाने वाली समस्तीपुर-बाराबंकी रेल लाइन (600 किमी ) के गेज परिवर्तन का उदघाटन किया था। यूपी को बिहार और अन्य राज्यों को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए यह बहुत बड़ी योजना थी। जिसके बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed