{"_id":"61d6cc58520b4e62200509ed","slug":"first-omicron-variants-got-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron in Basti: मुंबई से नौ दिन पहले आए यात्री में ओमिक्रॉन की पुष्टि, बस्ती में मिला पहला केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omicron in Basti: मुंबई से नौ दिन पहले आए यात्री में ओमिक्रॉन की पुष्टि, बस्ती में मिला पहला केस
Thu, 06 Jan 2022 04:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jan 2022 04:34 PM IST
सार
बस्ती जिले में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित घर में ही क्वारंटीन है। अब तक जिले में कुल 28 कोरोना के एक्टिव मरीज हो चुके हैं। सभी होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Twitter/WRAIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हो गई है। जिले में ओमिक्रॉन का यह पहला मामला है। संक्रमित किशोर 27 दिसंबर को मुंबई से अपने ननिहाल आया था जो फिलहाल घर में ही होम क्वारंटीन है।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद मौके पर आरआरटी पहुंच कर निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा पांच और कोरोना पॉजिटिव के केस आए हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सभी के नमूनों की जांच मेडिकल कॉलेज भेजी गई है, जहां से उसे जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जिले में कोरोना धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अब तक कुल 28 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें अधिकांश मुंबई से यहां आए हैं। शहर के एक बीमार बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है, जिसमें कोरोना की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। हालांकि अब भी जांच उस रफ्तार में नहीं हो पा रही है, मगर हर दिन कोरोना के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि सल्टौआ ब्लाक के एक गांव निवासी किशोर में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। यह किशोर अपने ननिहाल आया था। इस परिवार में किशोर की महिला रिश्तेदार भी कोराना पॉजिटिव पाई गई थी। उसका भी नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जा चुका है।
बृहस्पतिवार को पहली जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई है। लगातार नमूने लिए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन व रोडवेज के अलावा शहर की सीमा पर भी बाहर से आने वालों की जांच की जा रही है।