फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   first cyber station opened in gorakhpur Range

गोरखपुर रेंज का पहला साइबर थाना खुला, डीआईजी ने किया लोकार्पण

Wed, 24 Jun 2020 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jun 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
first cyber station opened in gorakhpur Range
साइबर थाने का उद्घाटन करते डीआईजी राजेश डी मोदक साथ में मौजूद रहे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर रेंज के पहले साइबर थाने का मंगलवार को डीआईजी राजेश डी मोदक ने लोकार्पण किया। यह थाना पुलिस लाइंस में महिला थाने के सामने खोला गया है। इंस्पेक्टर विवेक मिश्रा को इसका प्रभारी बनाया गया है। यह डीआईजी की देखरेख में कार्य करेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर के अलावा महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के साइबर क्राइम संबंधित मामले यहां दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यहां से रेंज के साइबर क्राइम की मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया की रेंज के चारों जिलों में जो साइबर क्राइम के मामले आते हैं उनके अलग-अलग जगहों पर निस्तारण में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो भी साइबर अपराध होंगे उनकी एफआईआर भी यहीं दर्ज होगी। इसके साथ ही सीसीटीएनएस का नेटवर्क भी इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, एसपी क्राइम अशोक वर्मा, एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ कोतवाली वीपी सिंह, आरआई उमेश दूबे समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed