{"_id":"6668c279073e71fd210cc684","slug":"firm-selected-for-zonal-plan-in-gda-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-586618-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में अचेत हाल में मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में अचेत हाल में मिली महिला
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में गोरयाबीर बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को अचेत हाल में महिला को देखकर राहगीर सकते में आ गए। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त होने से उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को एम्स में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला ने अधिक शराब पी रखी है, इसलिए वह होश खो बैठी है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला गुलरिहा इलाके के एक गांव की रहने वाली है। उसे शराब पीने की लत है। सोमवार की शाम नशे में धुत होकर उसने परिजनों से विवाद किया। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। ब्यूरो