फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing over dispute regarding broken car side mirror; FIR registered

Gorakhpur News: कार का साइड मिरर टूटा तो तमंचा से कर दी फायरिंग, मारपीट में 1 घायल- FIR दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 02:32 AM IST
सार

आरोप है कि सोनराइच चौराहे के पास एक वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार का साइड मिरर तोड़ दिया और मौके से निकल गया। इस पर उन्होंने वाहन का पीछा किया और चालक के घर तक पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि वहां चालक, उसके पिता रामप्रसाद यादव और अन्य परिजनों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
Firing over dispute regarding broken car side mirror; FIR registered
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

गुलरिहा क्षेत्र में कार का साइड मिरर टूटने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहन चालक ने अपने घर पहुंचने पर तमंचा से फायर कर दिया, जबकि उसके परिजनों ने विरोध करने वालों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के अशोकनगर बशारतपुर निवासी आनंद विजय अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की शाम करीब 6:30 बजे वह संजय बाबू अग्रहरि और शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ अपनी कार से जंगल पकड़ी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि सोनराइच चौराहे के पास एक वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार का साइड मिरर तोड़ दिया और मौके से निकल गया। इस पर उन्होंने वाहन का पीछा किया और चालक के घर तक पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि वहां चालक, उसके पिता रामप्रसाद यादव और अन्य परिजनों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान चालक ने तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। तहरीर के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पास में रखे चैला (लकड़ी के डंडे) से संजय बाबू अग्रहरि के सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक, उसके पिता रामप्रसाद यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed