फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing in land dispute in Andhiaribagh

Gorakhpur News: अंधियारीबाग में जमीन विवाद में फायरिंग

Fri, 05 Jan 2024 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Firing in land dispute in Andhiaribagh

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के अंधियारीबाग में बृहस्पतिवार रात जमीन की रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण फायरिंग की सूचना मिलते ही तिवारीपुर पुलिस के साथ ही एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच शुरू कर दी है। देर रात तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।

जानकारी के मुताबिक, अंधियारीबाग में एक व्यक्ति का 681 वर्ग फीट जमीन थी। उसने 320 वर्ग फीट एक पक्ष को बेच दी। बची जमीन भी वही पक्ष लेने के प्रयास में था। आरोप है कि उसने बची हुई 361 वर्ग फीट जमीन दूसरे पक्ष को बेच दी। रजिस्ट्री की जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम दोनों खरीदारों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने इस दौरान फायरिंग भी कर दी। फायरिंग की खबर पुलिस तक पहुंची तो अफसर मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू हो गई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed