{"_id":"6998d1a564c1659bb704cac2","slug":"firing-at-student-leaders-house-over-suspicion-of-talking-to-a-girl-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1236700-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती से बातचीत की आशंका में छात्र नेता के घर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती से बातचीत की आशंका में छात्र नेता के घर फायरिंग
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी क्षेत्र में देर रात हुई वारदात
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार की रात सपा से जुड़े छात्र नेता के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोप है कि विरोध पर घर में मौजूद उनकी मां से मारपीट भी की गई। प्रारंभिक जांच में एक युवती से बातचीत को लेकर वारदात की आशंका जताई गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें एक नेता का बेटा है। बताया जा रहा है कि वह कुशीनगर में डांसर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी भी है। वहीं दूसरा हत्या के मामले में जमानत पर छूटा हुआ आरेापी है। तीसरा हत्या की कोशिश का आरोपी है। एक अन्य की तलाश पुलिस कर रही है।
बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र निवासी उज्ज्वल यादव समाजवादी छात्र सभा के नेता हैं। फिलहाल बाहर गए हुए हैं। घर पर उनकी मां संध्या, पिता अंबुज और दो बहनें मौजूद थीं। शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक उनके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर दाएं-बाएं दिशा में करीब आठ राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आठ खोखे बरामद किए हैं। परिजनों का आरोप है कि फायरिंग के दौरान आरोपियों ने उज्ज्वल की मां संध्या का मुंह दबाकर उनके साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।