फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fireman jail warder and cavalry will be recruited at 35 centers Gorakhpur

35 केंद्रों पर होगी फायरमैन, जेल वार्डर व घुड़सवार सिपाही की भर्ती परीक्षा, एसटीएफ कर रही निगरानी

Sat, 19 Dec 2020 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Dec 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Fireman jail warder and cavalry will be recruited at 35 centers Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

उत्तर प्रदेश पुलिस में जेल वार्डर, फायरमैन व घुड़सवार सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए जिले में 35 केंद्रों पर परीक्षा होगी। 19 और 20 दिसंबर को दो पाली में होने वाली परीक्षा में 60 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के साथ ही रेलवे और बस स्टेशन पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। एसटीएफ और एलआईयू भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों को सात जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। एक जोन में पांच परीक्षा केंद्रों को रखा गया है, जिसकी निगरानी सीओ करेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा, चार पुरुष और चार महिला सिपाही की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 35 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती परीक्षा मेरिट ट्रैक कंपनी करा रही है।
 

शाहपुर इलाके में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र

जेल वार्डर, फायरमैन और घुड़सवार कांस्टेबल की भर्ती के लिए बने परीक्षा केंद्र की शुक्रवार से ही निगरानी शुरू कर दी गई है। सबसे अधिक 12 केंद्र शाहपुर इलाके में हैं। इसके अलावा चिलुआताल, गुलरिहा, पिपराइच, पीपीगंज, गीडा, कैंट, खोराबार, गोरखनाथ और तिवारीपुर इलाके में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर कड़ी सुरक्षा में गुरुवार की रात में गोरखपुर पहुंचा, जिसे पुलिस लाइंस में रखवाया गया है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र एक घंटा पहले मजिस्ट्रेट की निगरानी में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed