{"_id":"5f7eb1398e052b5b940007b8","slug":"fire-shop-due-to-short-circuit-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: चिंगारी से लगी आग से दो दुकानें हुईं खाक, लाखों रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: चिंगारी से लगी आग से दो दुकानें हुईं खाक, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
Thu, 08 Oct 2020 07:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के आनंदनगर चौराहे पर गुरुवार सुबह दस बजे एक वेल्डिंग की दुकान से उठी चिंगारी से दो दुकानों में आग लग गई। जिससे उसमें रखा सामान जलकर नष्ट राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना में पांच लाख से अधिक की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के आनंदनगर चौराहे पर कुशीनगर के अहिरौली गांव के मनोज विश्वकर्मा की वेल्डिंग की दुकान है। बगल में सोनबरसा गांव के राघव यादव की डीजल पेट्रोल की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह मनोज अपनी दुकान पर वेल्डिंग कर रहे थे। इसी बीच वहां से छिटकी चिंगारी बगल में राघव की दुकान में रखे डीजल के एक ड्रम पर जाकर गिर गई। इससे उसमें आग लग गई। राघव दुकान के अंदर ही थे।
विज्ञापन
दुकान अग्निशमन यंत्र भी रखा हुआ था, लेकिन घबराहट में वह उसका प्रयोग आग बुझाने के लिए नहीं कर पाए। देेखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया। उसमें रखा सात ड्रम डीजल, करीब पांच हजार नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आग बुझाने की बजाए बनाते रहे वीडियो
आग बुझाने के प्रयास में राघव झुलस गए। वहीं मनोज विश्वकर्मा की दुकान के सामान जल गए। गनीमत रही कि मौके पर जुटे लोगों ने वेल्डिंग की दुकान में रखे गैस सिलेंडर को निकाल कर बाहर फेंक दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चौराहे के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान चौराहे पर डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
आनंद नगर चौराहे पर लगी आग की वजह से चारों तरफ अफरा-तफरी मची रही। वहां चौराहे के अलावा गांव के लोग भी आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन फायर ब्रिगेड को समय से सूचना देने और आग बुझाने के बजाए बहुत से लोग घटना का वीडियो बनाने में मशगूल रहे। इस बात पर लोगों के बीच नाराजगी भी देखी गई।
पुलिस ने की मदद
बरवां मीर छापर पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में काफी मदद किए। इस दौरान देवरिया-हेतिमपुर मार्ग पर लगी भीड़ को हटाकर आवागमन शुरू कराया।