फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in Mohaddipur transmission area of Gorakhpur at around 2 pm, supply to many power houses was stopped.

Gorakhpur News: ट्रांसमिशन परिसर में लगी आग, 50 हजार से अधिक घरों में डेढ घंटे गुल रही बिजली

Thu, 18 Apr 2024 07:16 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
fire in Mohaddipur transmission area of Gorakhpur at around 2 pm, supply to many power houses was stopped.
मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन परिसर की झाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मोहद्दीपुर स्थित 132 ट्रांसमिशन परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे आनन-फानन में बक्शीपुर, खोराबार, मोहद्दीपुर, टाउनहाल, विश्वविद्यालय बिजली घर जाने वाली लाइन को बंद कर दिया गया। ट्रांसमिशन की तरफ से फायर विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


साथ ही कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग पर काबू करने का प्रयास किया। फायर विभाग की गाड़ी और कर्मचारियों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, अभी भी एहतियात के तौर पर कई बिजली घरों की बिजली बंद रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन से बक्शीपुर वितरण खंड की लाइन जाती है। इस लाइन का जंफर दोपहर 2 बजे कटकर नीचे गिर गया। निगम के सूत्रों ने बताया कि चूंकि, हाईवोल्टेज की वजह से अचानक ट्रांसमिशन से आने वाली लाइन पर भार पड़ा और शार्ट सर्किट से जंपर कटकर नीचे गिर गया।

इस चिंगारी से आस-पास की सूखी घास में आग पकड़ लगी। क्योंकि, हवा तेज चल रही थी, ऐसे में ये आग थोड़ी ही देर में फैल गई। समय से सूचना देने पर स्थिति नियंत्रित रहने पर ही आग पर काबू पा लिया गया है। दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर बंद बिजली घरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed