फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in Gorakhpur fruit market traders jam highway for compensation

गोरखपुर: आधी रात जल उठी फलमंडी, व्यापारियों ने मुआवजे के लिए किया हाईवे जाम

Sun, 07 Nov 2021 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Nov 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
fire in Gorakhpur fruit market traders jam highway for compensation
दीपावली की रात लगी आग में महेवा फलमंडी की 19 दुकानें राख हो गईं।। - फोटो : अमर उजाला।
दीपावली की आधी रात लगी आग में फलमंडी की 19 दुकानें राख हो गईं। व्यापारियों का दावा है कि आग से उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


वहीं, आगजनी प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे की मांग करते हुए शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे गोरखपुर-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह के साथ ही रामगढ़ताल थानेदार व अन्य अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर एक घंटे बाद जाम खत्म कराया।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे फलमंडी स्थित विशाल कुमार-रंजीत कुमार एंड कंपनी, रोशन कुमार-विवेक कुमार एंड कंपनी और सिद्धि विनायक एग्रो फर्म से आग की लपटें निकलती देख चौकीदार ने यूपी 112 के साथ ही दुकानदारों को सूचना दी। स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंचीं, लपटें तेज हो गईं थीं और आग की चपेट में 19 दुकानें आ चुकीं थीं। दुकानों में रखे सेब, संतरा, नासपाती, अनार, अनानास, आलू, प्याज आदि जल गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। मंडी में आग लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच चल रही है। व्यापारियों से जानकारी लेकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इन फर्मों को हुआ नुकसान

fire in Gorakhpur fruit market traders jam highway for compensation
विधायक विपिन सिंह के साथ रामगढ़ताल थानेदार व अन्य अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। - फोटो : अमर उजाला।
श्री सिद्धि विनायक फूड एजेंसी, रोशन कुमार-विवेक कुमार एंड कंपनी, सुरेश एंड कंपनी, सोनकर फ्रूट एजेंसी, दयानंद-धनेश प्रसाद एंड कंपनी, राजेश कुमार एंड कंपनी, कुशवाहा फ्रूट कंपनी, विकास कुमार-रितेश कुमार एंड कंपनी, लाल बहादुर एंड कंपनी, छेदीलाल एंड कंपनी, दुर्गा फ्रूट कंपनी, राजेश कुमार-बृजेश कुमार एंड कंपनी, दिलीप कुमार एंड कंपनी, अशोक कुमार सोनकर एंड कंपनी, विशाल कुमार-रंजीत कुमार एंड कंपनी, कृष्णा फ्रूट कंपनी, कल्लूनाथ एंड कंपनी, महाशिव रेड एप्पल एंड कंपनी व शंभू नाथ एंड कंपनी।
 
दीपावली के बाद छठ की थी तैयारी   
आग लगने से प्रभावित व्यापारियों ने बताया कि दीपावली के बाद छठ पर्व की वजह से पर्याप्त मात्रा में बाहर से फल मंगाए गए थे। दिवाली की बिक्री के बाद कर्मचारी घर चले गए थे। शुक्रवार से इनकी बिक्री होनी थी। गुरुवार रात में लगी आग में सब जलकर नष्ट हो गया।
 
व्यापारियों ने धरना देकर मांगा मुआवजा
फलमंडी में भीषण आग लगने की सूचना पर शुक्रवार सुबह तमाम व्यापारी नेता फलमंडी पहुंच गए। उधर, जिनकी दुकानों का सामान जला था, वे भी मौके पर बचे सामान एकत्रित करने में जुटे। थोक कारोबारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आग से कारोबारी तबाह हो गए हैं। सबको मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रभावित व्यापारियों के साथ फलमंडी के सामने गोरखपुर-लखनऊ मार्ग को जाम कर धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही विधायक विपिन सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की मांग शासन तक पहुंचाकर क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने जाम खत्म किया। व्यापारियों का कहना था कि उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई है। सामान के साथ ही दुकान में रखा लेजर बुक भी जल गया, जिसमें लेनदेन का हिसाब था। प्रदेश सरकार उनकी समस्या का समाधान कराने के साथ ही नुकसान के हिसाब से मुआवजा मुहैया कराए।
 
आग लगने से हुए नुकसान की होगी भरपाई : महापौर
मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि फल मंडी में आग लगने से हुई क्षति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। इसके लिए क्षति का आकलन कराया जा रहा है। महापौर ने बताया कि मंडी निदेशक से भी वार्ता की गई है। महापौर ने बताया कि मंडी की दुकानों में आग लगने से हुई क्षति का जायजा लेने मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह गोरखपुर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed