फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in four shops including electric showroom of auto mobile

गोरखपुर: ऑटो मोबाइल के इलेक्ट्रिक शोरूम सहित चार दुकानों में लगी आग, शॉर्टसर्किट से हुआ हादसा

Mon, 17 Oct 2022 09:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Oct 2022 09:24 AM IST
सार

सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह तीन दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे। धुआं से भरे कांप्लेक्स में कई दुकानें बंद होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आई। वहीं, फॉल सीलिंग और एसी वायर की वजह से आग तेजी से फैल रही थी। इसी बीच गाड़ियों में पानी खत्म होने लगा तो जैमिनी अपार्टमेंट से मदद लेकर आग बुझाई गई। दमकल के 25 कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
fire in four shops including electric showroom of auto mobile
शोरूम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के राधिका कांप्लेक्स में स्थित यश ऑटो मोबाइल के इलेक्ट्रिक शोरूम सहित चार दुकानों में रविवार शाम चार बजे भयानक आग लग गई। आग में 35 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब पांच लाख रुपये जल गए। बगल की तीन दुकानों में भी क्षति हुई है।

विज्ञापन


सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह तीन दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे। धुआं से भरे कांप्लेक्स में कई दुकानें बंद होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आई। वहीं, फॉल सीलिंग और एसी वायर की वजह से आग तेजी से फैल रही थी। इसी बीच गाड़ियों में पानी खत्म होने लगा तो जैमिनी अपार्टमेंट से मदद लेकर आग बुझाई गई। दमकल के 25 कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
महराजगंज जिले के कोल्हुई निवासी विनीत सिंह मेडिकल कॉलेज के सामने परिवार के साथ रहते हैं। राधिका कांप्लेक्स के प्रथम तल पर उनका यश ऑटो मोबाइल के नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम है। शाम चार बजे विनीत कर्मचारियों के साथ धनतेरस व दिवाली पर होने वाली बुकिंग की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान शोरूम में लगे वाटर कूलर से उठ रहे धुएं पर नजर पड़ी। सभी कर्मचारी दौड़े और पहले तो अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन धुआं भर गया व आग तेज हो गई तो भागकर जान बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से पहले लैपटॉप, मोबाइल फोन व नकदी जले फिर शोरूम के स्कूटर जले। बगल के हीरो इलेक्ट्रिक, इनोवेश्न ऑफिस, रुद्रा एसोसिएट में भी नुकसान हुआ। कुछ ही देर में पूरा शोरूम आग की चपेट में आ गया। अंदर रखे 45 लाख रुपये के 35 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा कैश बाक्स में रखे करीब पांच लाख रुपये, मोबाइल फोन व लैपटॉप जल गए।

 

दिवाली में देनी थी वाहनों की डिलिवरी

दिवाली से पहले धनतेरस में वाहनों की बुकिंग थी। अभी 35 से अधिक वाहन शोरूम में आए थे, जिसकी डिलिवरी देनी थी, लेकिन इसके पहले ही आग लगने से सबकुछ राख हो गया। अब व्यापारी विनीत के सामने समय से डिलिवरी देने का भी संकट आ गया है।

धुआं भरने और दुकानें बंद होने से आई दिक्कत
पूरे कांप्लेक्स में धुआं भर गया था। साथ ही आसपास की कई दुकानें बंद थीं। इस वजह से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग को पूरी तरह से बुझाने में दो घंटे का समय लगा। आसपास की दुकानों को बचाने में कर्मचारी सफल रहे।

चार दुकानों में आग से नुकसान हुआ है। विनीत सिंह के इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में गाड़ियां जली हैं। शॉर्टसर्किट से आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  - डीके सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed