{"_id":"6aab07435eddc5cbcd0b6cbd","slug":"fire-caused-by-a-smoldering-cigarette-three-meters-of-underground-cable-melted-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1453687-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुलगती सिगरेट से लगी आग, तीन मीटर भूमिगत केबल पिघली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुलगती सिगरेट से लगी आग, तीन मीटर भूमिगत केबल पिघली
विज्ञापन
गोरखपुर। सुलगती सिगरेट कूड़े के ढेर पर फेंकने से लगी आग ने राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की भूमिगत बिजली लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। आग की वजह से करीब तीन मीटर लंबी भूमिगत केबल जलकर पिघल गई। मंगलवार दोपहर से लाइन बंद होने के बाद बिजली निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गोरखनाथ न्यू और राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
एफसीआई पारेषण उपकेंद्र से राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र को बिजली मिलती है। मंगलवार दोपहर 12:50 बजे उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार वोल्ट की भूमिगत लाइन अचानक बंद हो गई। अभियंताओं ने फाल्ट की तलाश शुरू कराई। जांच में पता चला कि कूड़े में लगी आग की चपेट में आने से भूमिगत केबल करीब तीन मीटर हिस्से में जलकर पिघल गई है। फाल्ट मिलने के बाद मरम्मत का काम शुरू कराया गया। इस दौरान राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र को राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से वैकल्पिक आपूर्ति दी गई। देर रात तक आपूर्ति जारी रहने से राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र पर लोड बढ़ने लगा। इसके बाद ओवरलोड से बचाने के लिए गोरखनाथ न्यू उपकेंद्र से भी बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। अभियंताओं की टीम क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत में जुटी रही।