{"_id":"648dbe37ded7f7294a059834","slug":"fire-broke-out-in-the-planetarium-sub-center-power-failure-of-more-than-12-thousand-houses-for-one-and-a-half-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-210658-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तारामंडल उपकेंद्र में लगी आग, डेढ़ घंटे गुल रही 12 हजार से अधिक घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तारामंडल उपकेंद्र में लगी आग, डेढ़ घंटे गुल रही 12 हजार से अधिक घरों की बिजली
विज्ञापन
फोटो
लगातार दूसरे दिन बाहरी स्विच यार्ड हिस्से में लगी आग, डेढ़ घंटे ठप रही सात फीडरों से आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तारामंडल बिजली उपकेंद्र के स्विच यार्ड के बाहरी हिस्से में शनिवार दोपहर 12 बजे करीब आग लग गई। इससे तारामंडल के सभी फीडर बंद करने पड़ गए। इसकी वजह से 12 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
दोपहर में आग लगते ही एहतियातन बिजली उपकेंद्र को बंद कर दिया गया। बिजलीकर्मियों ने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी। आधे घंटे बाद फायर विभाग की टीम भी पहुंची। इस दौरान एहतियातन दाउदपुर, जैमिनी गार्डेनिया, जीडीए पूर्वी, पश्चिमी, ग्रीनवैली, गौतम विहार, तारामंडल फीडर की लाइन को बंद किया गया था। इससे 12 हजार घरों की बिजली गुल रही।
इसके अलावा तेज हवा के चलने से मोहद्दीपऱ़, नंदा नगर, दरगहिया, कूड़ाघाट, गीडा आवासीय क्षेत्र में बिजली आती-जाती रही। दोपहर में लगभग दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि बिजली उपकेंद्र के बाहरी हिस्से में आग लग गई थी। थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।