{"_id":"5fb0cb1b8ebc3e9b8c5d7d10","slug":"fire-broke-out-in-showroom-of-electronic-machine-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरूम में लगी भीषण आग, रेस्क्यू कर बचाए गए मालिक व उनका परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरूम में लगी भीषण आग, रेस्क्यू कर बचाए गए मालिक व उनका परिवार
Sun, 15 Nov 2020 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Nov 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के तारामंडल में सेल टैक्स ऑफिस के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरूम वैल्यू प्लस में शनिवार यानि दिवाली की रात भीषण आग लग गई। शो रूम से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने ऊपरी मंजिल पर रहने वाले मालिक को इसकी सूचना दी। कंटोल रूम में फोन करने पर एसपी सिटी, सीएफओ दमकल की छह गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आग के विकराल होने पर शोरूम के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले मालिक के परिवार को पुलिस ने रेस्क्यू कर सीढ़ी के सहारे किसी तरह से बाहर निकाला। इस दौरान ऐतिहासिक तारामंडल की बिजली काट दी गई थी। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है जबकि इससे करीब 90 लाख का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वाणिज्य कर दफ्तर के सामने रहने वाले राजेश गुप्ता ने मकान के निचले हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम वैल्यू प्लस खोला है जबकि ऊपरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। राजेश दिवाली की रात पूजा करने के बाद ऊपर मकान में चले गए थे, रात करीब 1:00 बजे उनके शोरूम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने फायर पुलिस को सूचना दी। साथ ही राजेश से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी गई।
विज्ञापन
लोग कुछ सोच-समझ पाते कि इतने ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी तरह से राजेश का परिवार घिर गया, लेकिन मौके पर एसपी सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए और पुलिस ने रेस्क्यू कर पूरे परिवार को बचा लिया।
शीशा फूटने, एसी व टीवी के धमाके की आवाज आने पर राजेश ने भी 112 नंबर पर सूचना दी थी। सीएफओ डीके सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से शो रूम में आग लगने की बात सामने आई है, जांच की जा रही है। राजेश गुप्ता ने आग की चपेट में आने से 90 लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख होने की जानकारी दी है। देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका।