फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR will be lodged against 15 hundred toilet beneficiaries

15 सौ शौचालय लाभार्थियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, जानिए क्यों डीएम ने दिया ये आदेश

Wed, 09 Sep 2020 05:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गौर (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गौर (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Sep 2020 05:17 PM IST
सार

  • डीएम के आदेश पर एडीओ पंचायत ने सचिवों को दिए सख्त निर्देश
  • गौर ब्लाक के 111 ग्राम पंचायत का है मामला

विज्ञापन
FIR will be lodged against 15 hundred toilet beneficiaries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार की ओर से गांवों में चलाए जा रहे शौचालय निर्माण को लेकर शासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है। शौचालय का पैसा लेने के बाद भी यदि लाभार्थी शौचालय का निर्माण नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश डीएम आशुतोष निरंजन की ओर से जिले के सभी एडीओ पंचायतों को दिया गया है।

विज्ञापन


गौर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत राम सुभाष चौधरी ने बताया कि शौचालय निर्माण को लेकर लाभार्थियों की ओर से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शासन ने अब कड़ा फैसला लिया है। ऐसे लाभार्थी जो शौचालय की धनराशि ले लिए हैं और निर्माण नहीं किए। उनके खिलाफ डीएम की ओर से एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए सभी सचिवों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्लाक में कुल 111 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें लगभग 1500 लाभार्थियों ने अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं किया है। जबकि दो माह पूर्व सचिव के माध्यम से लाभार्थियों ने शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त कर ली है। बावजूद उसके अभी तक शौचालय निर्माण नहीं कराया गया।

एडीओ पंचायत ने बताया कि सरकारी धन का जानबूझकर दुरुपयोग करने के आरोप में यह निर्णय लिया गया है। प्रत्येक लाभार्थी को ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि छह से 12 हजार रुपए शौचालय निर्माण हेतु देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed