{"_id":"646b68223e132735a60f7376","slug":"fir-registered-on-school-teacher-for-molesting-minor-girl-student-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर FIR: गंदी मैम ने मासूम के साथ की ऐसी हरकत, शर्मसार हुए लोग, बोले- अब स्कूल भी सुरक्षित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर FIR: गंदी मैम ने मासूम के साथ की ऐसी हरकत, शर्मसार हुए लोग, बोले- अब स्कूल भी सुरक्षित नहीं
Mon, 22 May 2023 06:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 May 2023 06:33 PM IST
सार
मासूम की मां ने बताया कि गंदी मैम की शिकायत ही कोई नहीं सुन रहा था। केस दर्ज कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कभी थाने गई तो कभी तहसील में फरियाद लेकर पहुंची। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी के पास पहुंची, यहां से न्याय की उम्मीद जगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मासूम बच्ची की मां के डीएम से मिलने के बाद पुलिस ने गंदी हरकत करने वाली मैम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, मुकदमा नामजद नहीं दर्ज किया गया है। गंदी मैम अज्ञात ही है। लेकिन बच्ची की मां को न्याय की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
बता दें कि नौतनवां कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने अपनी मां को बताया था कि स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी मैम (शिक्षिका) ने उसे बॉथरूम में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत की थी। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत करके आरोपी मैम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर रही थी।
विज्ञापन
कार्रवाई न होता देख बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र भेजा था। स्कूल की प्रिंसिपल से भी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ भी नहीं दिखा है। स्कूल का स्टाफ भी आरोपी शिक्षिका को नहीं पहचान पा रहा है। फिर मासूम की मां जिलाधिकारी के पास जाकर पूरी बताई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
काफी भागदौड़ के बाद दर्ज हुआ केस तो मन को मिली शांति
थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं दिखा है। बच्ची भी किसी का नाम नहीं बता रही है। तहरीर के अनुसार प्रथम दृष्टया अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही रही है।
मासूम की मां ने बताया कि गंदी मैम की शिकायत ही कोई नहीं सुन रहा था। केस दर्ज कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कभी थाने गई तो कभी तहसील में फरियाद लेकर पहुंची। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी के पास पहुंची, यहां से न्याय की उम्मीद जगी।
डीएम से मामला बताने के 24 घंटे के अंदर केस दर्ज हुआ। अभी तो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में देखिए क्या होता है। अब जाकर मन को शांति मिली है। बच्ची के नाना ने बताया कि पुलिस अगर गंभीर रही तो इतनी जद्दोजदह नहीं करनी पड़ती।