{"_id":"5e4e1ee38ebc3ef294312de4","slug":"fir-registered-on-case-of-kidnapped-and-assaulted-girl-by-mr-and-area-manager-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमआर और एरिया मैनेजर ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का बयान दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर और एरिया मैनेजर ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का बयान दर्ज, जांच शुरू
Thu, 20 Feb 2020 11:23 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:23 AM IST
सार
- युवती का बयान दर्ज, एरिया मैनेजर की तलाश जारी
- छह दिन बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुई दुष्कर्म पीड़िता
- अर्थिक सहायता दिलाने के लिए भी पुलिस ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन
gorakhpur Crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता की सेहत में सुधार होने के बाद बुधवार को उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
उधर, मामले में फरार चल रहे दवा कंपनी के एरिया मैनेजर आशीष सिंह की तलाश में पुलिस की दो टीमें वाराणसी में अलग-अलग दबिश दे रही हैं।
वह परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ वारंट के साथ ही 82 के नोटिस के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मुकदमे में दुष्कर्म के अलावा एससी-एसटी की धारा बढ़ने के बाद आर्थिक सहायता दिलाने के लिए भी पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिछले शुक्रवार को शाहपुर इलाके की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि गुरुवार को वह अपनी मां के साथ गोरखनाथ से पैदल लौट रही थी। मां पीछे थी और वह कुछ दूरी पर आगे चल रही थी। बाइक सवार दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया। कद-काठी और लिबास से वे पुलिस वाले लग रहे थे, इसलिए वह विरोध नहीं कर पाई। वे उसे स्टेशन रोड स्थित होटल में ले गए और शराब पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

सीसी टीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया था एमआर आलोक
पुलिस ने होटल की सीसी टीवी फुटेज के आधार पर मामले में आरोपित आलोक सिंह को गिरफ्तार किया था। आलोक एक दवा कंपनी में एमआर है, जबकि दूसरा आरोपित आशीष एरिया मैनेजर। आशीष वाराणसी का रहने वाला है। उसकी तलाश में दो टीमें वाराणसी गई हैं। आशीष के पिता पशुधन विभाग में हैं तो वहीं भाई और चाचा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।