{"_id":"6a29d3137b109ba9c6031ba3","slug":"fir-registered-against-three-individuals-for-sexually-exploiting-a-young-woman-under-the-pretext-of-marriage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1349398-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 11 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले उसका विवाह युसुफ उर्फ राज के साथ तय हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान युसुफ ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसे अपने साथ बाहर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर वह जल्द विवाह होने की बात कहकर भरोसा दिलाता रहा। तीन अप्रैल को युसुफ ने फोन कर शादी से साफ इंकार कर दिया। साथ ही दोबारा घर आने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।