{"_id":"6a063abb250d9788a8033357","slug":"fir-lodged-against-10-people-for-beating-up-a-youth-at-a-liquor-shop-six-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1321630-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब की दुकान पर युवक की पिटाई मामले में 10 पर प्राथमिकी दर्ज, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब की दुकान पर युवक की पिटाई मामले में 10 पर प्राथमिकी दर्ज, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो स्थित देसी शराब की दुकान पर अखिलेश चौहान की पिटाई के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बलवा, गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और हत्या की कोशिश में 10 नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली है। वहीं, छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल डुमरी नंबर दो टोला प्यारेपुर निवासी अखिलेश चौहान का मंगलवार को शराब पीने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने समूह बनाकर युवक को घेर लिया और लात-घूंसों, पंच व चुल्ला से हमला कर दिया। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित के पिता ओमप्रकाश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने सुनील, अमन, अनिल, विकास, संदीप, अभिषेक, लालचंद, गोलू और संतोष समेत 10 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने रामनगर से हेलानी जाने वाले मार्ग से सुनील, अनिल, विकास, संदीप, गोलू और लालचंद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।