फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fir laudge against a man of jhangha in gorakhpur comment on sonia gandhi

सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले झंगहा के युवक पर एफ़आईआर दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
fir laudge against a man of jhangha in gorakhpur comment on sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ सोशल साइट्स पर गलत टिप्पणी करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दी कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले झंगहा के एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को झंगहा के एक युवक को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि फेसबुक पर ऋषिकेश ऋषि नामक व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कुछ कमेंट किया है। मामले का संज्ञान लेते हुए उस व्यक्ति का प्रोफाइल चेक किया पता चला युवक झगहां थाना निवासी है। जिला कांग्रेस कमेटी के शाहिल विक्रम तिवारी ने बताया कि जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष ने झगहां थाना पहुंचकर उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभद्र शब्दों का प्रयोग महिला के लिए करना निंदनीय है और थानाध्यक्ष से तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed