फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fir filed against BJP Councilor ashutosh tiwari for cutting ear by teeth in deoria

यूपी: भाजपा सभासद ने एक साल पहले दांत से काट लिया था युवक का कान, अब दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 19 Dec 2020 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
fir filed against BJP Councilor ashutosh tiwari for cutting ear by teeth in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया सदर कोतवाली के राघवनगर में दांत से कान काटने के मामले में भाजपा सभासद आशुतोष तिवारी के खिलाफ मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। यह मामला एक साल पुराना है। नंदकिशोर गौड़ पुत्र मोहन गौड़ की तहरीर पर एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरकोठी निवासी नंदकिशोर गौड़ पुत्र मोहन प्रसाद गौड़ ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 24 नवंबर को राघवनगर में किसी कार्य से जा रहे थे। उनसे आशुतोष उलझ गए। पिटाई की और दांत से कान काट लिया। वह लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन कुछ लोगों ने सुलह-समझौता कराया और इलाज का खर्च देने की बात कही गई, लेकिन आरोपी ने इलाज में लगा खर्च नहीं दिया। उसने तहरीर कोतवाली में दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक साल बाद केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सभासद आशुतोष तिवारी ने कहा है कि सांसद के दबाव में मेरे खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उधर इस मामले में कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि नंदकिशोर गौड़ की तहरीर पर आशुतोष तिवारी पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed