फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR Against to Contractor due to Computer operator beaten in chief engineer office at Gorakhpur

गोरखपुर: चीफ इंजीनियर दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर को पीटा, ठेकेदार के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर

Tue, 02 Mar 2021 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Mar 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
FIR Against to Contractor due to Computer operator beaten in chief engineer office at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर नगर निगम के चीफ इंजीनियर दफ्तर में सोमवार को एक ठेकेदार ने कंप्यूटर ऑपरेटर को हॉकी स्टिक से पीटकर घायल कर दिया। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा की तहरीर पर ठेकेदार विनय राय के खिलाफ कार्यालय में घुसकर मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


नीरज शर्मा ने कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार को वह कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में करीब 3.15 बजे ठेकेदार विनय राय दाखिल हुए और जबरिया एक इस्टीमेट बनाने का दबाव बनाने लगे। उन्हें बताया गया कि आईजीआरएस का सरकारी काम कर रहे हैं तो पहले धमकी दी फिर मारपीट करने लगे। उनके साथ एक और शख्स था, जिसके हाथ में हॉकी स्टिक थी।
विज्ञापन


मारपीट होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग पहुंच गए। ठेकेदार फरार हो गया। ऑपरेटर ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। अफसरों के आदेश पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने कोतवाली थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ठेकेदार विनय राय का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जब भी उनका पक्ष आएगा, प्रकाशित किया जाएगा।
 
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। आरोप सही है तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

 
कोतवाली इंस्पेक्टर जयदीप वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed