{"_id":"69efd8628e9357fc860be434","slug":"fir-against-the-inspector-posted-at-gorakhnath-police-station-on-the-complaint-of-the-girl-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1303424-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'जान से मरवा दूंगा, कोई जान नहीं पाएगा', शादी का झांसा देकर दरोगा ने की युवती से छेड़खानी- दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'जान से मरवा दूंगा, कोई जान नहीं पाएगा', शादी का झांसा देकर दरोगा ने की युवती से छेड़खानी- दी धमकी
Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
सार
आरोपी ने कई बार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया लेकिन उसने शादी के बाद ही संबंध बनाने की बात कहकर इनकार कर दिया। इसके बावजूद आरोपी बार-बार उस पर दबाव बनाता रहा और बाहर घुमाने के बहाने उसे अकेले ले जाने की कोशिश करता था।
विज्ञापन
कैंट थाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कैंट क्षेत्र की एक युवती ने गोरखनाथ थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पर शादी का झांसा देकर छेड़खानी, जबरदस्ती और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिछले करीब चार माह से गोरखनाथ थाने में तैनात एसआई अंकित पांडेय से उसकी जान-पहचान थी। एसआई ने शादी का झांसा देकर उसके साथ मेल-जोल बढ़ाया, जबकि वह पहले से ही विवाहित है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कई बार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया लेकिन उसने शादी के बाद ही संबंध बनाने की बात कहकर इनकार कर दिया। इसके बावजूद आरोपी बार-बार उस पर दबाव बनाता रहा और बाहर घुमाने के बहाने उसे अकेले ले जाने की कोशिश करता था।
विज्ञापन
जब पीड़िता को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई और उसने इसका विरोध किया तो एसआई ने अपने पद का रौब दिखाते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और गंभीर धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे चेतावनी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो उसे जान से मरवा देगा और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।