फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR against ADO and former head of Chargaon in performance grant scam in Gorakhpur

गोरखपुर: परफार्मेंस ग्रांट घोटाले में चरगांवा के एडीओ व पूर्व प्रधान पर एफआईआर, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 15 Aug 2021 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Aug 2021 01:23 PM IST
सार

चरगांवा ब्लॉक के परमेश्वरपुर में बिना प्रक्रिया पूरी किए ही निकाल लिए गए 49.99 लाख रुपये। पहले से विवादों में रहे हैं एडीओ पंचायत, भटहट ब्लॉक में सचिव रहते हुए भी हो चुकी है कार्रवाई।

विज्ञापन
FIR against ADO and former head of Chargaon in performance grant scam in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में परफार्मेंस ग्रांट के 49.99 लाख रुपये के घोटाले पर अब चरगांवा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा एवं परमेश्वरपुर की पूर्व प्रधान रेनू देवी के खिलाफ शाहपुर थाने में गबन एवं भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। एडीओ पंचायत पहले भी विवादों में रह चुके हैं। भटहट ब्लॉक में पंचायत सचिव रहते हुए भी वह कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। चरगांवा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद दुबे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

 
तहरीर के मुताबिक परफार्मेंस ग्रांट के तहत चरगांवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में विकास कार्यों के लिए प्रथम किस्त के तौर पर 50 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए थे। आरोप है कि बिना प्रक्रिया पूरी किए ही 49 लाख 99 हजार 551 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


पूर्व डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय कमेटी की जांच में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर यहां के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। जांच में एडीओ पंचायत सहित पूर्व प्रधान को भी दोषी पाया गया। इस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले में प्रधान संघ के अध्यक्ष ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की अपील की थी। तहरीर में कहा गया है कि श्रीकृष्ण वर्मा पूर्व में भी विवादों में घिरे रहे हैं। भटहट ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्य करते हुए भी उनपर कार्रवाई हो चुकी है।

अभी चरगांवा बीडीओ की तरफ से भी दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

पूर्व डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी की जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ चरगांवा की खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की ओर से भी परफार्मेंस ग्रांट घोटाले के मामले में
 
मुकदमा दर्ज कराया जाना है। उनकी ओर से चिलुआताल थाने में जांच आख्या भेजकर एफआईआर दर्ज करने को कहा गया था लेकिन थानाध्यक्ष ने उनसे स्पष्ट तहरीर मांगी है। संभावना जताई जा रही है कि एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा सहित करीब आधा दर्जन लोगों पर चिलुआताल थाने में भी जल्द एफआईआर दर्ज हो सकती है।
 
चरगांवा ब्लॉक में दो एडीओ पंचायत
वर्तमान समय में चरगांवा ब्लॉक में दो एडीओ पंचायत कार्यरत हैं। दरअसल एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा का यहां से गगहा स्थानांतरिण कर दिया गया था और उनकी जगह सिद्धार्थनगर जिले के उस्का ब्लॉक से राजेंद्र कुमार गुप्ता को चरगांवा ब्लॉक में तैनात किया गया है। इसी बीच श्रीकृष्ण वर्मा को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। जिसके बाद वह ब्लॉक पर ही रुके हुए हैं। अब मातहतों के साथ ही प्रधानों में भी भ्रम की स्थिति है कि वे किस एडीओ के समक्ष अपनी समस्या रखें।

घोटाले में भरोहिया के सेवानिवृत्त पूर्व एडीओ पंचायत पर भी केस
भरोहिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुर्कवलिया में परफार्मेंस ग्रांट के 22 लाख रुपये के घोटाले में वहां के बीडीओ की तहरीर पर शुक्रवार को पूर्व एडीओ पंचायत ओम प्रकाश यादव सहित छह लोगों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी, विश्वास के आपराधिक हनन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व एडीओ पंचायत इस समय सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके अलावा पूर्व ग्राम प्रधान गंगोत्री देवी, ग्राम विकास अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान के देवर सतपाल यादव, डीपीआरओ एवं एडीपीएम पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पुलिस की तरफ से दो ही मुकदमे की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed