फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fine for going to platform without ticket

Gorakhpur News: बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर गए तो जुर्माना

Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fine for going to platform without ticket
- जीएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, भीड़ को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। त्योहार के चलते स्टेशनों व ट्रेनों में बढ़ी भीड़ और हादसों के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा की गई।
जीएम ने यात्रियों को छोड़ने आने वालों को स्टेशन के बाहर रोकने, आरपीएफ और जीआरपी की गतिविधियां बढ़ाने तथा लोगों को जानकारी देने के लिए बार-बार उद्घोषणा करते रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीएम ने प्लेटफार्म संख्या दो स्थित एसी लाउंज में स्टेशन पुनर्विकास के मॉडल एवं ले आउट प्लान का अवलोकन किया। इसके बाद स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बैगेज स्कैनर, आईआरसीटीसी द्वारा संचालित खान-पान स्टाल एवं जन आहार, रेल कर्मचारी महिला रेस्ट रूम, गाड़ी प्रकाश पासिंग कार्यालय, यात्री मित्र कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ आदित्य कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एमके अग्रवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय मिश्र, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।

00
आग से बचाव के लिए होने लगी उद्घोषणा
जीएम के निरीक्षण से पहले ही आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने स्टेशन परिसर में घूम-घूमकर इस बात की उद्घोषणा शुरू कर दी कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ, गैस चूल्हा, सिलिंडर आदि लेकर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed