फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fighting started between friends playing games on mobile grandmother died due to injury

मोबाइल पर गेम खेल रहे दोस्तों के बीच होने लगी मारपीट, बीच-बचाव करने गई दादी की चोट लगने से मौत

Sun, 04 Oct 2020 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting started between friends playing games on mobile grandmother died due to injury
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोइलसवा के गोसाईं टोला में शनिवार की रात करीब आठ बजे मोबाइल पर लूडो गेम खेलने को लेकर तीन दोस्तों में मारपीट हो गई। इस दौरान बीच-बचाव कराने गई एक युवक की 58 वर्षीया दादी की चोट लगने की वजह से मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की मौत झगड़ा देखकर हार्ट अटैक के चलते हो सकती है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


कोइलसवा गांव के गोंसाई टोला निवासी मूस (18) पुत्र प्रहलाद मद्घेशिया, कृष्णा (29) पुत्र रघुवर मद्घेशिया और सोनू (18) पुत्र रविन्द्र गुप्ता शनिवार की रात मोबाइल पर लूडो गेम खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। गांव वालों का बताना है कि मारपीट के दौरान एक युवक मूस ने डंडे से प्रहार किया तो सोनू के सिर पर चोट लगी। 
विज्ञापन


शोर सुनकर सोनू की दादी 58 वर्षीया पतिया देवी मौके पर पहुंची और पोते के सिर से बह रहे खून को देखकर घबरा गई। महिला मारपीट में बीच बचाव करने लगी। इसी दौरान उसे भी चोट लगी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि यहां नजदीक ही बनकटा पुलिस चौकी है लेकिन वहां से कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। खबर मिलने पर रात में करीब 10 बजे एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पांडेय गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed