फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fighting over eating food at a wedding

Gorakhpur: बरात में खाना खाने को लेकर मारपीट, तीन गंभीर रूप से जख्मी; मौके पर पुलिस बल तैनात

Sun, 07 May 2023 01:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 May 2023 01:21 PM IST
सार

शनिवार की रात मोहनापुर में लड़की की शादी में मुर्गे की मीट खाने के लेकर गांव के मनबढ़ युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया और तीन बराती समय दो सिपाही को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
Fighting over eating food at a wedding
Gorakhpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुर इलाके के मोहनापुर चौकीदार टोला मे शनिवार की रात दस बजे बरात में मुर्गे का मीट खाने को लेकर गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। तीन बारातियों को ईट डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पादरी बाजार पुलिस को भी मनबढ़ों ने नहीं बख्शा दो सिपाही भी जख्मी हो गए। विवाद की सूचना पर एसपी सिटी सीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ निवासी खदेरु शाहपुर के मोहनापुर चौकीदार टोला में चुल्हे के मकान में बीस वर्षों से किराए पर रहते थे। खदेरु की 10 साल पहले मृत्यु हो गई है। जबकि उनकी पत्नी धनपती बेटी सुशीला और नाती करन व नतिनी मधु व विनिता के साथ रहती हैं। धनपति ने बताया कि बेटी की शादी कुशीनगर के हाटा बाजार में हरिकेश के साथ हुई थी। हरिकेश 10 साल से गायब है। जिसके वजह से बेटी अपने बेटा और बेटी को लेकर मेरे पास रहती हैं। और नगर निगम में बेटे के साथ आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी की काम करती हैं। और बताया कि नतिनी विनीता की शादी कैंट इलाके के मोहद्दीपुर निवासी राहुल कुमार के साथ तय थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात 9 बजे राहुल मोहनापुर बारात लेकर पहुंचे। बराती नाच गाने के बाद नाश्ता पानी किए। और द्वार पूजा की रश्म पूरी की गई। जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बराती खाना खाने लगे, इसी बीच गांव के कुछ युवक शराब के नशे में पहुंचे और खाना खाने की तैयारी करने लगे। लड़की पक्ष मना किया तो मनबढ़ युवक मारपीट के साथ ही ईट पत्थर चलाने लगे। लड़की पक्ष और बराती विरोध किए तो मनबढ़ो ने जमकर ईट पत्थर चलाने लगे। जिसमें तीन बराती विकास विशाल व किशन और लड़की पक्ष के राज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ईट पत्थर चलने से बरात में भगदड़ मच गई। जो जहां जगह पाया वहां छुपकर जान बचाया। सूचना पाकर पादरी बाजार पुलिस पहुंची तो मनबढ़ युवक पुलिस पर भी पत्थर बरसाने लगे। जिससे दुल्हे की कार समेत दो कार और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि दूल्हे के कार से गहने भी लूट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में हुई शादी, अपने साधन से पुलिस ने लड़की को भेजा ससुराल
शनिवार की रात मोहनापुर में लड़की की शादी में मुर्गे की मीट खाने के लेकर गांव के मनबढ़ युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया और तीन बराती समय दो सिपाही को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। लगभग 2 बजे शादी संपन्न होने के बाद पुलिस ने अपने साधन से दूल्हा दुल्हन को मोहद्दीपुर उसके घर पहुंचाया।

पिता 10 साल से है लापता, मां बेटे ने कर्ज लेकर की थी शादी तैयारी
मोहनापुर में नानी के साथ किराए पर रह रहे हैं। मां बेटे नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी है। पिता 10 साल से अधिक हो गए लापता है। मां बेटे कर्ज लेकर बेटी विनीता की हाथ पीले करने की तैयारी की थी। लेकिन,गांव के मनबढ़ युवक शादी में खनन डाल कर उत्पात मचाया। और कई लोगों को ईट पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed