{"_id":"61b5c3505287a449883d61c4","slug":"fighting-for-stopping-young-man-from-entering-model-shop-with-child-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बच्चे के साथ मॉडल शॉप में घुस रहे युवक को रोकने पर मारपीट, दरोगा सहित तीन लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बच्चे के साथ मॉडल शॉप में घुस रहे युवक को रोकने पर मारपीट, दरोगा सहित तीन लोग हिरासत में
Sun, 12 Dec 2021 03:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Dec 2021 03:09 PM IST
सार
युवक अपने बच्चे के साथ शादी समारोह में आया था। बच्चे को लेकर शराब पीने मॉडल शॉप पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसे रोका। इसी बात पर हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कैंट इलाके के सिविल लाइन में स्थित एक मॉडल शॉप में छोटे बच्चे को लेकर घुस रहे युवक को रोकने पर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने रोका तो युवक हाथापाई करने लगा। इसी बीच एक दरोगा ने भी मारपीट की। विवाद होने पर बच्चे के साथ आया युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने दरोगा समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है। सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक अपने बच्चे के साथ शादी समारोह में आया था। रात आठ बजे बच्चे को लेकर शराब पीने मॉडल शॉप पहुंच गया। कर्मचारियों के साथ ही अंदर शराब पी रहे युवकों ने रोका तो हाथापाई कर ली। फोन करने पर पहुंचे परिचित दारोगा व युवकों ने कर्मचारियों के साथ ही रोकने वाले युवकों को पीट दिया।
घटना के बाद कर्मचारियों ने माडल शॉप का गेट बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि बच्चे के साथ मॉडल शॉप में घुस रहा युवक घटना के बाद फरार हो गया। हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।