{"_id":"62e8bb0097930f6601579c69","slug":"fighting-for-complaining-of-molestation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: छेड़खानी की शिकायत करने पर मारपीट, किशोरी गंभीर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: छेड़खानी की शिकायत करने पर मारपीट, किशोरी गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 02 Aug 2022 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:19 AM IST
सार
भाई ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसकी बहन कक्षा नौ में पढ़ती है। विद्यालय आते जाते गांव के दो युवक उसे छेड़ते हैं। जिसकी शिकायत करने पर कुछ दिन मामला शांत रहा। इधर बीच फिर से छेड़खानी शुरू कर दी गई। भाई के मुताबिक उसकी बहन इस घटना से सदमे में रहने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा गुलरिहा इलाके में छेड़खानी को लेकर मारपीट का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि चौरीचौरा इलाके में भी इस तरह की घटना सामने आ गई। सोमवार को छेड़खानी की शिकायत करने पर शोहदों और उसके घरवालों ने नौवीं की छात्रा की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में परिजनों से उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पिटाई से मां व भाई भी चोटिल हो गए। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर छेड़खानी व जानलेवा हमला करने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भाई ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसकी बहन कक्षा नौ में पढ़ती है। विद्यालय आते जाते गांव के दो युवक उसे छेड़ते हैं। जिसकी शिकायत करने पर कुछ दिन मामला शांत रहा। इधर बीच फिर से छेड़खानी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
भाई के मुताबिक उसकी बहन इस घटना से सदमे में रहने लगी। काफी पूछताछ के बाद पता चला कि गांव के दो युवक रास्ते मे छेड़छाड़ करते हैं। बताया गया कि सोमवार को मां, बेटी को लेकर बेटे के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचीं।
इस बात से नाराज दोनों युवकों और उनके परिजनों ने पीड़ित किशोरी, उसकी मां और भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।