{"_id":"652e583b9d20ad76b2095284","slug":"fighting-between-police-and-roadways-employees-in-gorakhpur-2023-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दरोगा की पिटाई से रोडवेज बस चालक का हाथ टूटा, विरोध में रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दरोगा की पिटाई से रोडवेज बस चालक का हाथ टूटा, विरोध में रोड जाम
Tue, 17 Oct 2023 03:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Oct 2023 03:40 PM IST
सार
बस खड़ी करने को लेकर एसआई और बस चालक में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हो गई, जिसमें चालक का हाथ टूट गया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों के बहुत समझाने के दो घंटे बाद रोडवेज कर्मी मान गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में जाम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे बस स्टेशन के सामने मंगलवार की दोपहर में सड़क पर बस खड़ी करके सवारी भरने वाले चालक से दरोगा का विवाद हो गया। आरोप है कि दरोगा ने डंडे से चालक की पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया।
घटना की जानकारी होते ही रोडवेज कर्मचारी आक्रोशित हो गए और रोडवेज बस अड्डा तिराहे पर सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ कैंट व कैंट इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम हटवाया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। उधर, घायल संविदा चालक ने दरोगा के खिलाफ कैंट पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, देर रात एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ से यात्रियों को लेकर सिद्धार्थनगर डिपो की बस यूपी-53 सीटी 2366 रेलवे बस डिपो पर दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंची। डिपो के सामने तिराहा से आगे रेलवे स्टेशन रोड पर बस खड़ी कर संविदा चालक संदीप मिश्रा और परिचालक अजय यादव सिद्धार्थनगर के लिए सवारी भरने लगे। चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने बस को आगे बढ़ाने के लिए कहा।

आरोप है कि बस के आगे नहीं बढ़ाने पर दरोगा ने बस में घुसकर चालक संदीप की डंडे से पिटाई कर दी, जिसमें उसके बाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हो गया। इसकी जानकारी होने पर रोडवेज कर्मचारी, डिपो के सामने तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। जाम लगाने की सूचना पर सीओ कैंट एएसपी मानुष पारिक और कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंचे।
इस दौरान उनको रोडवेज कर्मियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करने, लाइन हाजिर करने, घायल चालक का उपचार कराने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने जाम समाप्त किया। करीब दो घंटे तक बसों के पहिए थमे रहने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, पुलिस ने घायल चालक संदीप को जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज करवाया। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में एक्स-रे करवाया। देर शाम उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया।